खैलदार समाज हॉस्टल एजुकेशन मुहिम की मीटिंग में नई कमेटी का गठन
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। खैलदार समाज हॉस्टल एजुकेशन मुहिम की तारीख़ 29 जून 2025 को झोटवाड़ा, जयपुर में एक अहम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें राजस्थान के अलग-अलग जगहों से बुज़ुर्गों, साथियों और नौजवानों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। तालीम को फ़रोग़ देने और समाज के बच्चों को बेहतर तालीमी माहौल देने के मक़सद से बुलाई गई इस मीटिंग में कई अहम फ़ैसले लिए गए। मीटिंग में सर्वसम्मति से हाजी जनाब अब्दुल गफ्फार मिर्जा (चेयरमैन, पैरामाउंट सर्वोदय एजुकेशन ग्रुप, कोटा) को खैलदार समाज हॉस्टल एजुकेशन मुहिम राजस्थान का सदर (अध्यक्ष) चुना गया। इसके अलावा खान अब्दुल वसी बड़ी उदेई (सवाई मानसिंह चिकित्सालय, जयपुर) को सचिव और डॉ. सगीर अहमद (पूर्व सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वक्फ बोर्ड जयपुर) को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही अदील अहमद (वज़ीरपुर) को सह-कोषाध्यक्ष और मुहम्मद आरिफ़ (चेडिया) को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
