Loading...

माथनिया ग्राम पंचायत मे सफाई के नाम पर खानापूर्ति

Jaipur

Follow us

Share

फिरोज खान वारसी

झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। झालावाड़ जिले के सुनेल क्षेत्र कि ग्राम पंचायत माथनिया के गांव सिरपोई गुजरान में सड़क पर नालियां बनने के बावजूद भी आज तक सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है जिस से मार्ग पर कीचड फैला रहता है। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड़ के बैठे है कई बार शिकायत व याचना के उपरांत भी कोई कार्यवाही नहीं कि गई, ग्राम वासियों ने 19 मई 2025 को बताया कि साफ सफाई केवल कागजो पर हो रही है और सरकार द्वारा आवंटित राजस्व को फर्जी तरिके से उठाया जा रहा है। आवंटित राशि का उपयोग नालियों कि सफाई के स्थान पर कही और किया जा रहा है,लोगों का आरोप है कि जब सरकार पैसा दे रही है तो नालियों कि सफाई क्यों नहीं कि जा रही है। मुख्य मार्ग पर इतनी गन्दगी व कीचड फैला है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है कीचड व दुर्गन्ध के करण ग्रामीण परेशान है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।