जयपुर,(रॉयल पत्रिक)। पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने गुरूवार को अलवर में आर्य कन्या विद्यालय समिति द्वारा आयोजित शिक्षक एवं प्रतिभावान छात्राओं के सम्मान समारोह 2025 में शिरकत की। उन्होंने अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 50 प्रतिभावान बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वन राज्यमंत्री शर्मा ने प्रतिभावान बेटियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जो समाज पढेगा वो निश्चित रूप से आगे बढेगा। अतः सभी समाज बेटियों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर उन्हें आगे बढने हेतु प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारी बेटियां शिक्षा प्राप्त कर प्रतिष्ठित पदों पर अपनी सेवाएं देकर देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड मां के नाम अभियान के तहत अधिकाधिक पौधारोपण करने, स्वच्छता व प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 10वीं और12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली विद्यालय की प्रतिभावान बेटियों को प्रकृति एवं वन्यजीवों की जानकारी व जागरूकता प्रदान करने हेतु सरिस्का वन्यजीव क्षेत्र में भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आर्य कन्या विद्यालय के परिसर में अपने दैनिक पौधारोपण करने के संकल्प के तहत पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रबुद्ध व्यक्ति, शिक्षकगण एवं बडी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं सुना —
संजय शर्मा ने अपने निवास स्थान पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, विद्युत, पुलिस, स्थानांतरण की परिवेदनाएं प्रमुख रही, जिस पर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।