Loading...

शाहाबाद क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2700 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

बारां

default-image

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र में वन विभाग ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। तेलनी सी वन खंड की करीब 2700 बीघा वन भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। यह अभियान धतुरिया, उच्चावद, रानीपुरा और कमालखेड़ा गांवों में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खोदे गए 41 बोरवेल को भी नष्ट कर दिया गया। इस अभियान में शाहाबाद, केलवाड़ा, छबड़ा, छीपाबड़ौद और नाहरगढ़ रेंज के वनकर्मियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।उप वन संरक्षक अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य वन भूमि की मूल स्थिति बहाल करना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। वन विभाग की इस सख़्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है और वन क्षेत्र की सुरक्षा की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।