आखिर कब तक लीज पर चलता रहेगा मालपुरा गेट पुलिस थाना?
- क्या इस बजट से सांगानेर को मिलेगी राहत?
सादिक हिन्दुस्तानी
जयपुर (रॉयल पत्रिका), सांगानेर, जयपुर जिले की पुरानी तहसील है, जो धीरे-धीरे जयपुर शहर का हिस्सा बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इस बार ऐसा लगता है कि यह प्रक्रिया पूरी हो सकती है, क्योंकि सांगानेर के विधायक भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में सांगानेर की जनता को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या इस बार वादों को धरातल पर उतारा जाएगा?
सांगानेर में कई समस्याएं हैं, जिनका समाधान बेहद जरूरी है। इनमें सरकारी अस्पताल की हालत, सब्जी मंडी का स्थानांतरण, पोस्ट ऑफिस और तहसील का स्थानांतरण, सिटी बस स्टैंड का पुनर्निर्माण, पार्किंग की व्यवस्था, छात्र-छात्राओं के लिए ई-लाइब्रेरी, रेलवे स्टेशन का विकास, मेट्रो रेल की शुरुआत, और एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी योजनाएं शामिल हैं। हालांकि, इन घोषणाओं के बावजूद, सांगानेर के विकास की गति बहुत धीमी रही है।
इन समस्याओं के बीच एक गंभीर मुद्दा है मालपुरा गेट पुलिस थाना, जो वर्षों से लीज पर चल रहा है और उसकी अपनी कोई जमीन नहीं है। यह थाना अपनी सीमित जगह पर काम कर रहा है और इसके पास संसाधनों की भारी कमी है। सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह थाना अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से निभा रहा है, बावजूद इसके कि यहां किसी भी प्रकार की पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। रिसेप्शन हाल, इंचार्ज का बड़ा कार्यालय, और एक उपयुक्त कैदी ग्रह जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। थाना भवन में जगह की कमी के कारण, वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए भी कोई उपयुक्त स्थान नहीं है। इतना ही नहीं, थाना भवन में टीन सेट की छत है, जो गर्मी में तपती है और बरसात में रिसती है। थाने के कर्मचारियों को इन कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। बावजूद इसके, वे अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। सांगानेर की जनता इस थाने के स्टाफ की मेहनत और देशभक्ति को सलूट करती है और मुख्यमंत्री से निवेदन करती है कि मालपुरा गेट पुलिस थाने को जल्द ही अपनी भूमि मिलनी चाहिए, ताकि थाने का विकास किया जा सके और यहां की पुलिस सुविधाजनक तरीके से जनता की सेवा कर सके। क्या इस बार बजट से सांगानेर को कुछ राहत मिलेगी? यह देखना दिलचस्प होगा, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि यदि प्रशासन ने सही दिशा में कदम नहीं उठाए तो सांगानेर के विकास की राह पर एक और साल रुकावट आ सकती है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
