Loading...

पाली में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो मिलावटी मसाला जब्त

Follow us

Share

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर प्रदेशभर में मिलावट विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पाली जिले के सुमेरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी मसालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सुमेरपुर में करीब 8 हजार किलो मिलावटी मसाले जब्त किए गए।

मिलावटी मसाले के अवैध कारोबार को लेकर की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में जयपुर मुख्यालय की सेंट्रल टीम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पाली की टीम ने सुमेरपुर में मिलावटी मसाले के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर सुमेरपुर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया एवं शीतला चौक स्थित गोदाम पर चामुंडा ट्रेडिंग कंपनी पर कार्रवाई की गई। गोदाम पर सीटीसी ब्रांड के 500 ग्राम पैकेजिंग में हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर के नमूने लेकर 4740 पैकेट कुल 2370 किलो मिलावटी मसाला सीज किया गया।

नमूने लेकर जांच के लिए जयपुर भेजे गए

इसी प्रकार निर्माण इकाई पर भी मिर्च पाउडर के 2, हल्दी पाउडर का 1 एवं धनिया पाउडर का 1 नमूना एफएसएस एक्ट अन्तर्गत लेकर 5620 किलो मिलावटी मसाला सीज़ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पाली डॉ. विकास मारवल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बड़े स्तर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का प्रतीत होता है। नमूने लेकर जांच के लिए जयपुर भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।