Loading...

डोला का बास स्थित बिरसा मुंडा भीमराव अंबेडकर वाचनालय में भगवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी पुष्पांजलि           

चौमूं

Follow us

Share

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)I  ग्राम पंचायत डोला का बास के स्थित परिसर में बिरसा मुंडा भीमराव अंबेडकर वाचनालय में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पधारे गणमान्य लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी गईI  तत्पश्चात पधारे महानुभावों का आदिवासी रीति रिवाज से सम्मान किया गया, उपस्थित सभी व्यक्तियों ने विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनायाI ज ल जंगल जमीन संस्कृति पर्यावरण संविधान, नशा मुक्ति, अंध विश्वास, शिक्षा स्वास्थ्य अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लियाI  तत्पश्चात हर वर्ष की भांति रैली के रूप में घर-घर जाकर विभिन्न प्रकार के पौधे 1 अमरूद, 2 जामुन,  3 बिल पत्र, 4 अनार, 4 केरुंदा, 5 नींबू,  6 लेसवा आदि प्रकार के पौधे वितरण किए गएI  सार्वजनिक स्थानों पर उत्तम क्वालिटी के छायादार वृक्ष 1 बोतल पाम, 2 चकरसिया, 3 करंज, 4 कदम, 5 बोतल ब्रश, 5 जामुन‌, 6 फाईकस, 7 अशोक, 8 कोने आखरी, 9 ट्रोलिया, 10 मौलसरी, 11 अर्जुन आदि प्रकार के पौधे जिनकी ऊंचाई 10 फीट है लगाई गई I फिर उपस्थित सभी व्यक्तियों ने निर्णय लिया कि नि:शुल्क रूप से संचालित वाचनालय में प्रतियोगिता संबंधी किताबें, अखबार ऐसे बच्चे जो खर्चा उठाने में असमर्थ हैं,  उनकी हर प्रकार से मदद करने का संकल्प लियाI  पधारे हुए सभी को मिठाई खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।