ज्योतिबा फुले जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, संविधान उद्देशिका का वाचन और नवोदय चयनित छात्र का सम्मान
चौमूं/ईटावा, (रॉयल पत्रिका)। इटावा के कंवरपुरा गांव में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। एससी/एसटी महासंघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सचिव नरसा राम गोरा ने बताया कि फुले जी ने समाज सुधार, शिक्षा और महिला उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्हें भारत का प्रथम शिक्षक कहा जाता है, जिन्होंने समाज में शिक्षा की नींव रखी और शोषित वर्गों को जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान जुनसिया गांव के होनहार छात्र डेविड वर्मा (पुत्र कालीचरण वर्मा) को नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी अतिथियों ने बधाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें सांवर मल वर्मा, आशीष मूंदोत्तिया, सतपाल तरडिया, तेजपाल सोलेरा, मोहन लाल सोलेरा, राधेश्याम तरड़िया, राहुल सोलरा, अमरजीत तरडिया, श्रवण लाल कटारिया, शंकर लाल मंडलिया (गौतम मानव सेवा संस्थान निदेशक) सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में देश और समाज की एकता व समरसता के लिए प्रार्थना की गई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
