Loading...

79वा स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण

जयपुर

Follow us

Share

सत्ता पक्ष,विपक्ष ने किया झंडा फहराया

-रामगंज चौपड़ पर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने झंडा फहराया

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। 72 साल से चली रही परम्परा के तहत बड़ी चौपड़ पर 2 जगह झंडारोहण हुआ। सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने झंडा फहराया,इस मौके पर सांसद मंजू शर्मा, भाजपा विधायक गोपाल शर्मा और जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं बड़ी चौपड़ के दक्षिणी हिस्से में विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ़ गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी के साथ ही पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, संयम लोढ़ा, जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवारी मौजूद रहे, वहीं हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामगंज चौपड़ पर सीएलजी शांति समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जहां जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने ध्वजारोहण किया,साथ ही डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा सहित पुलिस के अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।  रहमानी स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा। रामगंज बाजार में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर छोटे-छोटे बच्चे परिजनों के साथ निकले। तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे रामगंज से बड़ी चौपड़ होते वापस रामगंज बाजार पहुंचे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।