गणतंत्र दिवस पर मदरसों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
सवाई माधोपुर,(रॉयल पत्रिका)। गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2025 को सवाई माधोपुर जिले के सभी पंजीकृत मदरसों में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाओं का पाठ, मानव श्रृंखला, और शिक्षा के महत्व पर नाटक जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसके अलावा, विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पारितोषिक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर जिले के प्रमुख मदरसों में मदरसा दर्सगाह इस्लामी जैतपुर, मदरसा अन्जुमन इस्लामिया, मदरसा तालिमुल इस्लाम अंसारियान, और मदरसा तालिमुल कुरआन देशवालियान, गंगापुर सिटी के मदरसा सना चिल्ड्रन एकेडमी, मदरसा शाहीन सैकण्डरी चिल्ड्रन एकेडमी, और मदरसा रौनक में भी विशेष रूप से गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना ने इस आयोजन को लेकर बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों और आयोजकों की सराहना की और इस प्रकार के आयोजनों को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
