Loading...

कर्नाटक में आधी रात को काल बनकर सड़क पर दौड़ा ट्रक, 5 लोगों की मौत

Follow us

Share

कलबुर्गी। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक क्रूजर वाहन और ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर रात चित्तापुर तालुक के लाडलापुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-150 पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर वाहन में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक ए श्रीनिवासुलु ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

इंगालगी गांव के निवासी थे सभी

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान टोलुसाब काशवार (27), हुसैन शाह (48), मैबूब अली (45), रसूल बी (42) और फातिमा अली (38) के रूप में हुई है। सभी चित्तापुर तालुक के इंगालगी गांव के निवासी थे और आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों के एक रिश्तेदार को शुक्रवार रात निमोनिया संबंधी दिक्कत होने के बाद, 8 लोग उसे इलाज के लिए यादगीर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराने क्रूजर वाहन से गए थे। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जब चालक समेत पांच लोग घर लौट रहे थे, तभी रात करीब 11:40 बजे तमिलनाडु की एक लॉरी ने क्रूजर वाहन को सामने से टक्कर मार दी।

ट्रक चालक मौके से फरार

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले में वाडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए वाडी सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।