Loading...

एकतरफा प्यार में मासूम की हत्या, 34 सेकंड के वीडियो बच्चे को 8 बार पटका, फुटेज देखकर दंग रह गई पुलिस

Follow us

Share

Firozabad Child Murder Case : फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में युवक ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे आरव को पटक-पटक कर मार डाला। मासूम की हत्या का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। इस वीडियो में कैद हुई भीभत्सता इतनी खौफनाक है कि कमजोर दिल वाले लोग इसे देख भी नहीं सकते। पुलिस भी इस फुटेज देखकर दंग रह गई। पुलिस ने शनिवार शाम मुठभेड़ के दौरान आरोपी को दोनों पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

हत्याकांड से जुड़ा 34 सेकंड का वीडियो में आरोपी 27 सेकंड तक मासूम को पटकता रहा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक ने डेढ़ साल के आरव को 8 बार उठाकर जोर से पटका। आरोपी युवक मासूम को जमीन पर तब तक पटकता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई हो। बच्चे की हत्या के बाद युवक चारों ओर देखता है। इसके बाद शव घर के बाहर छोड़कर भाग जाता है। वीडियो साफ दिख रहा है कि कैसे एक सिरफिरा अपनी सनक के आगे अंधा होकर एक बेकसूर, असहाय बच्चे का बेरहमी से कत्ल कर देता है।

जमीन पर पटकने के बाद दर्द से तड़पने लगा बच्चा

इस खौफनाक हत्याकांड के 34 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोपहर के वक्त गली पूरी तरह सुनसान थी। आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक मासूम आरव को छाती से चिपकाता हुए घर से बाहर लाता है। गली में कुछ दूर आगे बढ़ते ही उसके भीतर का शैतान जाग उठता है। वह अचानक बच्चे को उठाता है और पूरी ताकत से हवा में लहराते हुए नीचे कंक्रीट की पक्की सड़क पर पटक देता है। वीडियो की विभीषिका यहीं खत्म नहीं होती। पहली बार पटकने के बाद बच्चा दर्द से तड़पने लगता है, लेकिन कातिल का दिल नहीं पसीजता। वह अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए तड़पते हुए बच्चे को दोबारा उठाता है और फिर जमीन पर दे मारता है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि वह मासूम आरव को एक के बाद एक लगातार आठ बार पत्थरों और बोरियों की तरह सड़क पर पटकता है। 6वीं बार पटकने के बाद बच्चे के शरीर की हलचल बंद हो गई। इसके बाद हत्यारे का मन नहीं भरा। उसने बच्चे को दो बार और पटका ताकि मौत की पुष्टि हो सके। इसके बाद हत्यारा बेहद शातिर तरीके से शव को उठाता है और वापस छाती से चिपकाता हुए ले जाकर पुष्पलता के घर के मुख्य दरवाजे पर फेंककर आराम से फरार हो जाता है।

Advertisement

टॉफी दिलाने के बहाने आरव को साथ ले गया था आरोपी

मृतक आरव की मां का कहना है कि आरोपी विराज उससे शादी करना चाहता था और बच्चे को अपने रास्ते की रुकावट मानता था। शुक्रवार को बच्चे की मां जब अपनी एक रिश्तेदार के घर आई हुई थी, तभी आरोपी टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने बच्चे को सड़क पर पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन तत्काल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

CCTV फुटेज देखते ही चीख पड़े लोग, पुलिस भी हुई हैरान

जब परिजन और आसपास के लोगों व पुलिस ने सीसीटीवी देखा तो महिलाओं और पुरुषों की चीख निकल गई। कई लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी वीडियो में दिख रही हैवानियत को देखकर दंग रह गई।

बेटी को परेशान कर रहे थे ससुरालवालों, मायके ले आईं थीं मां

मृत आरव की नानी पिंकी देवी ने रोते-बिलखते हुए पूरी घटना को लेकर खुलासा किया। पिंकी ने बताया कि बेटी रति की सास सीमा का मायका मैनपुरी के घिरोर थाना इलाके की थाने वाली गली में है और वह रिश्ते में उनकी ननद लगती हैं। इसी नजदीकी रिश्तेदारी के कारण 18 फरवरी 2024 को रति और सुमित की शादी तय हुई थी। शादी से करीब एक साल पहले ही दोनों का रिश्ता पक्का हो गया था। रिश्ता तय होने के बाद रति और सुमित का आपस में मिलना-जुलना शुरू हो गया था। इसी दौरान रती गर्भवती हो गई।

मूल रूप से अरांव के गांव बामई निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद रती ने बेटे आरव को 3 नवंबर 2025 को जन्म दिया, लेकिन पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से अपने मायके में रह रही थी। पिंकी ने रूंधे गले से बताया कि प्रेम और रिश्तेदारी के बाद भी रति सुखी नहीं रह सकी। पति सुमित, उसके दो भाई और सास सीमा मिलकर रति को कम दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसके साथ बुरी तरह पिटाई करते थे। ससुरालियों के इसी जुल्म के कारण पिंकी बेटी रति को ससुराल (बदायूं) से चुपचाप मायके ले आई थी।

मां का शादी से इनकार, सिरफिरे ने मासूम को पटक-पटककर मार डाला

इसी बीच रती के पति के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने रती के परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं। विराज ने पहले तो रती के पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद का भरोसा देकर विश्वास जीता। इसके बाद में रती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसे रती ने ठुकरा दिया था। विराज को लगा कि बच्चे के कारण ही रती शादी से मना कर रही है और उसने बच्चे की जान ले ली। इसके बाद शव को घर के गेट पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वहां से दूसरे राज्य में भागने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले पुलिस ने शिकोहाबाद बस स्टैंड, मुख्य चौराहों और यादव कॉलोनी के बाहर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशे। इसके बाद पुलिस ने कातिल विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं को रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।