Loading...

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत… घर बुलाकर प्रेमी की हत्या, ग्राइंडर मशीन से किए शव के टुकड़े-टुकड़े, फिर जंगल में जलाए अंग

Follow us

Share

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। पति-पत्नी ने फिल्मी स्टाइल में शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। हत्या के बाद घर में ही शव के ग्राइंडर से टुकड़े कर दिए। इसके बाद टुकड़ों को बोरे में भरकर कानपुर के जंगल में पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक खूनी साजिश का पर्दाफाश किया है।

प्रेम-प्रसंग और निर्मम हत्या

घटना फतेहपुर जिले के बकेवर की है। यहां (किरन देवी) ने अपने पति (कामता प्रसाद) के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी (विजय) की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों ने पहले लकड़ी की फंटी से सिर पर हमला करके युवक की हत्या की। फिर ब्लेंडर मशीन (कटर) और आरी से उसके हाथ-पैर काट डाले। उसके बाद लाश को कानपुर के जंगल में ले जाकर जला दिया। दोनों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने और साक्ष्य मिटाने के तरीके इंटरनेट व यूट्यूब पर खोजे थे। पुलिस ने सोमवार को पति-पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया।

सोशल मीडिया पर पति ने देखी पत्नी की तस्वीर

दरअसल, टिकरा गांव में रहने वाला विजय निषाद (20) मजदूरी करता था। वह काम के सिलसिले में अक्सर हमीरपुर आता-जाता रहता था। वहीं, हमीरपुर का रहने वाला कामता प्रसाद गुजरात में नौकरी करता था। उसकी पत्नी किरन देवी हमीरपुर के मनकी गांव में अकेले रहती थी। विजय की उसके पड़ोसी के यहां रिश्तेदारी थी। सिर्फ एक बार ही विजय और किरन की नजरें मिली थीं। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। पति के गुजरात में होने पर दोनों आठ माह तक खूब मिले। साथ जीने मरने की कसमें खाईं और अलग दुनिया बसाने की भी सोचने लगे। करीब 1 साल पहले से विजय और किरन के बीच अफेयर चलने लगा। महिला का आरोप है कि विजय ने कुछ महीने पहले किसी तीसरे के शक में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं। यह तस्वीर सोशल मीडिया के जरिये गुजरात में रह रहे उसके पति तक पहुंच गई थीं। उसने पत्नी के अफेयर का विरोध किया। साथ ही अपनी गुजरात की नौकरी छोड़कर गांव वापस आ गया। इस तकरार के बाद पत्नी का प्रेम पति पर उमड़ पड़ा। इसके बाद कामता और किरन ने मिलकर विजय को मारने का प्लान बनाया और उसने प्रेमी विजय को घर बुलाया। यहां पति के साथ मिलकर उसे ग्राइंडर मशीन से काट डाला। इसके बाद शव के टुकड़ों को बोरे में भरकर पेट्रोल डालकर जंगल में आग लगा दी।

Advertisement

घर से हमीरपुर जाने के लिए निकला था विजय

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि बकेवर थाना इलाके के टिकरा गांव निवासी विजय निषाद (20) पुत्र इंद्रपाल 8 मई को घर से हमीरपुर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह लापता हो गया। 10 मई को परिजन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि विजय का एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम-प्रसंग के चलते, महिला के पति और उसने मिलकर विजय की निर्मम हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर विजय के शव के टुकड़े कर कानपुर के जंगल में जला दिए, ताकि किसी भी तरह के सबूत न मिलें।

‘दृश्यम’ की तर्ज पर रची गई साजिश

हत्यारों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया, वह सीधे तौर पर चर्चित फिल्म ‘दृश्यम’ की कहानी से प्रेरित था। फिल्म में भी हत्या के बाद सबूत मिटाने और शव को गायब करने की कोशिशें दिखाई गई थीं। आरोपियों ने भी उसी तर्ज पर एक सुनियोजित योजना बनाई थी, ताकि वे पुलिस की पकड़ से बच सकें। उन्होंने सबूत मिटाने के लिए हर संभव प्रयास किया।

मोबाइल ने खोला राज

शातिर पति-पत्नी अपनी चालाकी से पुलिस को धोखा देने में लगभग सफल हो ही जाते, लेकिन उनके अपने मोबाइल फोन ने ही उनका खेल बिगाड़ दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के सामने आरोपियों के सारे गुनाह खुल गए।

पुलिस को ऐसे हुआ शक

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने विजय का फोन ट्रेस किया जिसकी लोकेशन बार-बार बदल रही थी। कॉल डिटेल में किरन और विजय के बीच कई बार बातचीत सामने आई। जब पुलिस ने किरन को फोन किया तो वह घबरा गई और कॉल काट दिया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर दंपती को गिरफ्तार कर लिया।

गर्मी अधिक होने के कारण अकड़ गए हाथ-पैर

पुलिस के अनुसार, 8 मई को किरन ने फोन कर विजय को घर बुलाया। यहां पहले से मौजूद पति कामता ने लकड़ी की चौखट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को घर में छिपाकर रखा गया। देर रात शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरा गया लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण हाथ-पैर अकड़ गए। इसके बाद दंपती बाजार से ग्राइंडर मशीन खरीदकर लाए और हाथ-पैर घर में ही काटे। इसके बाद शव को कानपुर क्षेत्र के रेडना थाना क्षेत्र के तहरापुर गुरैया जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। आरोपियों ने विजय का मोबाइल, पैनकार्ड, एटीएम कार्ड, जूते और चश्मा भी नष्ट कर खेतों में छिपा दिया था। पुलिस ने कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।