Loading...

जलदाय विभाग कर्मचारी का विदाई समारोह आयोजन हुआ     

Jaipur

Follow us

Share

चौंमू, (रॉयल पत्रिका)। चौंमू के स्थित जलदाय विभाग के कर्मचारी अपने कार्यों से ही जाना जाता है लोक हित के कार्य करने वाला कर्मचारी हर जगह सम्मान पाता है। यह बात चोमू स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय में आयोजित कर्मचारी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधायक शिखा मिल बराला ने कहीं। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग हिमांशु मील ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से संबंधित कर्मचारियों को हल करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़, सहायक अभियंता सुनील कुमावत, कनिष्ठ अभियंता गोविंदगढ़ ज्योति सैनी, कनिष्ठ अभियंता चोमू आशुतोष सैनी, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, उपकोष अधिकारी चौमू अरुण मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार शर्मा व मनमोहन यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभाग मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक अभियंता गोबिंदगढ़ अभय कुमार चौहान, लिपिक मुकेश मीणा, बालकृष्ण पारीक, मनमोहन यादव व तकनीकी कर्मचारी अयूब खान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान इस दौरान सहायक अभियंता चौहान का कर्मचारियों ने 51 फीट का सफा पहनकर वह स्मृति चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनमोहा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।