‘फनकार’ ओपन माइक का,आयोजन, युवा कलाकारों ने बिखेरे रंग
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, जयपुर के सहयोग से नवरस संस्था की पहल पर रविवार को ओपन माइक कार्यक्रम ‘फनकार’ का आयोजन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, शिप्रा पथ, जयपुर में किया गया। इस अनूठे सांस्कृतिक मंच पर शहर के नवोदित और अनुभवी कलाकारों ने कविता, कहानी, शायरी और संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने बताया कि ‘फनकार’ का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दिलों को जोड़ना और युवाओं को अपनी बात बेबाकी से कहने का हौसला देना है। उन्होंने कहा कि यह मंच हर उस व्यक्ति के लिए है जो अपनी कला के जरिए समाज से संवाद करना चाहता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुईं और कलाकारों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लेते हुए उनकी हौसला अफजाई की। साथ ही सिद्ध ने कहाँ कि इस तरह के आयोजन से जहाँ विभिन्न समुदाय, जाति, धर्म के लोग एक मंच पर आए जो कि सामाजिक समरसता कों बढ़ावा देता हैं। वहीं नवरस संस्था के संयोजक अविरल अग्रवाल ने बताया कि संस्था का गठन ही प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और समाज के हर वर्ग को एकजुट करने के उद्देश्य से हुआ है। ‘फनकार’ ओपन माइक का यह पहला आयोजन था, जिसमें 25 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया। यह अपने आप में एक शानदार शुरुआत है। इस आयोजन के पीछे नवरस संस्था की पूरी टीम की मेहनत रही, जिसमें अंजलि, उदित, सोम्या, सरूप, दीदिप्या, हर्षिता, केशव एवं शेर सिंह ने अहम भूमिका निभाई। वहीं अल्पाहार की व्यवस्था सामाजिक संगठन जनता सेवा संघ की ओर से की गई। प्रतिभागियों में किरण, संदीप, यासिर हुसैन, तितीक्षा एवं शाहनवाज लाला की रचना को दर्शकों के द्वारा काफी सराहा गया। अल्पसंख्यक कार्यालय से वार्डन शबनम खान, फरहान इसराइली, शराफत अली, हेमंत आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को अल्पसंख्यक कार्यालय एवं संस्था की तरफ से सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में संगीत की प्रस्तुति दी गई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
