Loading...

परीक्षा परिणाम पाकर खिले चेहरे

Jaipur

Follow us

Share

पाली, (रॉयल पत्रिका)। हाउसिंग बोर्ड स्थित सेठ मुरलीधर जमनादास बारदान वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को में गा पीटीएम (छात्र अभिभावक बैठक) में विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम बांटे गए। संस्था प्रधान श्रीमती शान्ति चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) पाली चन्द्रप्रकाश जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन को बढाने के लिए अभिभावकों को प्रतिमाह एक दिवस विद्यालय में आकर उनकी प्रगति रिपोर्ट जाननी चाहिए। जिससे कि उनका परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहे। उन्होने कहा कि शिक्षक हमेशा विद्यार्थियों के प्रति  समर्पित रहता है। ऐसे में अभिभावक भी थोडा प्रयास करे तो उसका भविष्य और भी बेहतर हो सकता है। उन्होने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम देकर उनका हौंसला बढाया। इस मोके पर व्याख्याता जूंजाराम पटेल, चन्द्र प्रकाश अगनानी, मीठालाल चांवरिया, श्रीमती सरिता राजपुरोहित, भगवानदास बाबानी, श्रीमती दर्शना शेखावत, श्रीमती जया करमचंदानी, श्रीमती रेखा हाटडिया, श्रीमती स्नेहा चौधरी, श्रीमती मंजू बालोटिया, श्रीमती तेज कंवर, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, श्रीमती सरोज सैन, संजय कुमार सैन समेत विद्यालय स्टाफ समेत अभिभावक मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।