राजस्थान रेडियेशन टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन (RRTA) की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान रेडियेशन टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन (RRTA) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार कुमावत एवं महासचिव दुर्गेश सैन ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
संरक्षक और वरिष्ठ सलाहकार मंडल
जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर से सेवानिवृत अधीक्षक रेडियोग्राफर देवेंद्र सिंह जादौन को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा वरिष्ठ सलाहकार पद पर निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं:
-
कोटा मेडिकल कॉलेज से सेवानिवृत अधीक्षक रेडियोग्राफर उजागर सिंह
-
उदयपुर में कार्यरत अधीक्षक रेडियोग्राफर मनोज सक्सेना
-
कोटा मेडिकल कॉलेज से सेवानिवृत वरिष्ठ रेडियोग्राफर प्रर्मिल चतुर्वेदी
-
जिला चिकित्सालय ब्यावर से सेवानिवृत अधीक्षक रेडियोग्राफर श्यामसिंह चौहान
-
झुंझुनूं से सेवानिवृत अधीक्षक रेडियोग्राफर कृष्णकुमार बुडानिया
-
जिला चिकित्सालय धौलपुर में कार्यरत अधीक्षक रेडियोग्राफर राजकुमार शर्मा
मीडिया, कोषाध्यक्ष और महिला संगठन
वरिष्ठ रेडियोग्राफर वकी अहमद को मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। प्रदेश प्रवक्ता: कोटा से महेश दुबे, जयपुर से भवानीशंकर कुमावत, भरतपुर से सोनवीर कुंतल, राजसमंद से प्रिंस जोशी। कोषाध्यक्ष: जयपुर से राकेश कुमार शर्मा (कोषाध्यक्ष) एवं गजानंद माचिवाल (सह-कोषाध्यक्ष)। महिला संगठन मंत्री: धौलपुर से ऋतु गोयल।
उपाध्यक्ष और संगठन मंत्री
प्रदेश उपाध्यक्ष: धौलपुर से सुरेश मीना, जयपुर से दिनेश मीना, अलवर से अजय तिवाड़ी, अजमेर से नितेश उदय, उदयपुर से राजेंद्र मीना, डूंगरपुर से धनपाल पाटीदार, बांसवाड़ा से सुरेंद्र कुमार।
संगठन मंत्री: धौलपुर से राजकुमार दिवाकर, कोटा से मुकेश सामरिया, जयपुर से राकेश कुमार दंडोतिया, उदयपुर से जितेंद्र कुमावत, श्रीगंगानगर से हरप्रीत सिद्धू, सीकर से विनोद कुमावत, किशनगढ़ से सेवन कुमार।
सचिव और संयुक्त सचिव पद
प्रदेश सचिव: कोटा से सुरेश मीना, उदयपुर से पुनीत कश्यप, सवाई माधोपुर से राहुल करसोलिया, करौली से शिव सागर मीना, ब्यावर से दीपक मेहरात, अजमेर से जुम्मन दीन एवं कृष्णकुमार वर्मा।
प्रदेश संयुक्त सचिव: जयपुर से देवनाथ त्यागी, अलवर से योगेश यादव, बीकानेर से शहनाज आलम, कोटा से लालचंद कछावा, धौलपुर से त्रिवेंद्र सिंघल, सवाई माधोपुर से प्रदीप गौतम, दौसा से कार्तिक सैनी।
नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं
प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार कुमावत, महासचिव दुर्गेश सैन एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वकी अहमद ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं दीं और संगठन हित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करने की प्रेरणा दी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
