Loading...

62 नगर कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी घोषित:

जयपुर

Follow us

Share

डोटासरा की मंजूरी के बाद लिस्ट जारी

प्रदेश कांग्रेस में नियुक्तियों का दौर — महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने दी जानकारी

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (RPCC) ने संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश की 62 नगर कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।

इन शहरों/कस्बों की कमेटियां हुई घोषित

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया चैयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि जिन नगर कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी जारी की गई है, उनकी जिलेवार सूची निम्न प्रकार है:

  • जयपुर: बगरू, शाहपुरा, कानोता, किशनगढ़ रेनवाल, नारायणा, फुलेरा, जोबनेर।

  • झुन्झुनू: पिलानी, मलसीसर, बिसाऊ, डूंडलोद, मुकुंदगढ़, नवलगढ़, बुहाना, उदयपुरवाटी।

  • श्रीगंगानगर: रायसिंहनगर, सादुलशहर, गजसिंहपुर, श्रीकरणपुर, पदमपुर, सूरतगढ़।

  • सीकर/नीमकाथाना: नीमकाथाना, खण्डेला, दांता, रामगढ़ शेखावाटी।

  • बालोतरा/बाड़मेर: सिवाना, समदड़ी, सिणधरी, गुड़ामालानी।

  • डीडवाना-कुचामन: बोरावड़, परबतसर सिटी।

  • हनुमानगढ़: भादरा, रावतसर।

  • अजमेर: केकड़ी, टांटोटी।

  • सवाईमाधोपुर: बामनवास, बौंली, वज़ीरपुर।

  • अलवर/खैरथल-तिजारा: कठूमर, टपूकड़ा, बानसूर (कोटपुतली-बहरोड़)।

  • चुरू: रतननगर, रतनगढ़, राजगढ़, बीदासर।

  • दौसा: रामगढ़ पचवारा, दौसा।

  • झालावाड़: अकलेरा, मनोहरथाना।

  • धौलपुर: सैपऊ, मनिया।

  • अन्य: अटरू (बारां), श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर), नैनवां (बूंदी), आकोला, कपासन (चित्तौड़गढ़), आहोर (जालोर), मथानिया, तिंवरी (जोधपुर), मावली (उदयपुर देहात)।

पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।