ईदगाह कमेटी बारां की कार्यकारणी घोषित
बारां, (रॉयल पत्रिका)। वक्फ कमेटी के प्रेस प्रवक्ता शोएब अख्तर ने बताया कि वक्फ कमेटी बारां के चेयरमैन इरफान अंसारी द्वारा हाल ही में सद्दाम हुसैन अंसारी (बहुराणी साड़ी) को ईदगाह कमेटी बारां का सदर नियुक्त किया था। जिसके बाद आगामी दिनों में ईदुलफितर के त्यौहार को देखते हुए ईदगाह सदर सद्दाम हुसैन अंसारी ने रविवार को बाद नमाज ईशा वक्फ कमेटी कार्यालय पर ईदगाह कमेटी की कार्यकारणी के 12 मेंबरों की घोषणा की । जिसमें शफकत अंसारी (प्रॉपर्टी), पार्षद असलम अंसारी, सलामत हुसैन अंसारी, इफ्तिखार अहमद एम.आर. , कमर अहमद खान, अरशद अंसारी, इमरान खान, समीर खान, जहीर हुसैन, साहिल अंसारी, युनुस दरबार ओर सलमान अंसारी को नियुक्त किया। इस दौरान सभी से ईदगाह में ईद की नमाज के तैयारियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग की अपील की। प्रोग्राम में वक्फ कमेटी चेयरमैन इरफान अंसारी, सरपरस्त अब्दुल अजीज अंसारी, अब्दुल रशीद पठान, नायब सदर हाजी अनवर अली, हाजी जमील अहमद , अब्दुल हक हक्का भाई, सेकेट्री रईस अहमद नेता, बोर्ड मेंबर परवेज खान, जहीर अहमद, इरफान अशरफी, मुजाहिद खान, रईस अली, असलम मंसूरी आदि उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
