अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी जिला बारां की कार्यकारिणी घोषित
बारां (रॉयल पत्रिका)। अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी जिला बारां की शूरा की बैठक अंजुमन मेरीज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की भलाई, शिक्षा, और संस्था की आगामी रणनीतियों, सामाजिक मुद्दों और समुदाय के विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई, संगठन को मजबूत व गती प्रदान करने के लिए जिला बारां के नवनियुक्त सदर आबिद हुसैन अंसारी व शूरा मेंबर ने अपनी नई कार्यकारिणी गठित की, जिसमें जनरल सेक्रेटरी के पद पर अब्दुल मतीन को चुना गया। नायब सदर के पद पर हाजी नासिर मिर्जा, हाजी अब्दुल हसीब, हाजी अनवर अली पीटीआई, कोषाध्यक्ष हाजी इकबाल मेडिकल वाले, प्रेस प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी को नियुक्त किया गया। इस दोरान अंजुमन इस्लामिया के सदर माजिद सलीम, नायब सदर जाकिर मंसूरी, पूर्व उपसभापति हाजी अब्दुल गनी, पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमैन साजिद सलीम, वक्फ बोर्ड चेयरमैन इरफान अंसारी, इकबाल नेता, मुफ्ती मोहम्मद उमर, अशरफ देशवाली, शाहिद कुंडी, ईदगाह सदर सद्दाम हुसैन अंसारी, मोलाना अख्तर नदवी, मोलाना इम्तियाज, अजीज अंसारी, अब्दुल अजीज अज्जू, पार्षद जाकिर खान, अख़लाक़ अंसारी, बारां तहसील सदर अलीम मंसूरी, सईद अंसारी डिस्क, हिसामुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद वासीद खान, हाजी वसीम अहमद, इफ्तिखार अहमद बबलू आदि शूरा मेंबर जिम्मेदार मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
