समाज में सुधार के लिए सभी की भागीदारी जरूरी: काजी जुबेर अहमद
शब्बीर हुसैन
कोटा, (रॉयल पत्रिका) सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के मकसद से समाज सुधार सोसायटी का गठन किया गया। शहर काजी जुबेर अहमद की सरपरस्ती में समाज सुधार व जागरूकता अभियान की शुरुआत ओर इसका पहला समारोह जंगली शाह बाबा दरगाह स्थित हॉल में शनिवार को सम्पन्न हुआ। शहर काजी ने कहा कि सूद खोरी, नशा, जुआं, हरामखोरी व कई बुराइयों को सुधारने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। डॉ नईम फलाही, इंजीनियर खलील अहमद, सैफुल्लाह खान, आसिफ हुसैन, हाफिज असगर अहमद, हाफिज यामीन, आलिमा शाकीरा, शिफा खालिद, आलिमा बुशरा, प्रिंसिपल शमशूनिशा आदि ने तालीम, तरबियत ओर सामाजिक बुराइयों को दूर करने के बारे में अपने ख्यालातों का इजहार किया। सोसायटी के सदर डॉक्टर मोहम्मद सिद्दीक अंसारी ने बताया कि सोसायटी शहर के गणमान्य नागरिकों का सामाजिक संगठन है। इसका मकसद जुआं, सट्टा, शराब, स्मैक, चरस, ब्याज, मूर्तद हो जाना जैसे बड़े बिगाड़ को रोकना है। सोसायटी के सदस्य साहिल कुरैशी ने बताया कि मोहल्ला स्तर पर महीला – पुरुषों की अलग – अलग टीम बनाकर घर – घर जाकर जागरूक किया जाएगा। प्रोग्राम को सफल बनाने में हाजी मुख्तार अंसारी, सलाउद्दीन अहमद, रहीम बक्श, जमील बैग, डॉ अब्दुल वहाब, इंजीनियर जाकिर हुसैन, हयात खान, पार्षद आसिम खान का सहयोग रहा। प्रोग्राम का संचालन खालिद खान ने किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
