Loading...

पाकिस्तानी सेना को मजबूत करने में लगे एर्दोगान, तुर्की ने बनाया पाकिस्तान के लिए बड़ा प्लान

Jaipur

Follow us

Share

अंकारा(एजेंसी): तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगान पाकिस्तान की सेना को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसके लिए वे देश की रक्षा फर्मों का इस्तेमाल कर रहे हैं। तुर्की की डिफेंस कंपनी पाकिस्तान में अपनी उत्पादन सुविधाएं स्थापित करने जा रही है। इस्तांबुल में स्थित तुर्की की रक्षा फर्म रेपकॉन ने इसके लिए योजना बनाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेपकॉन 155-मिलीमीटर तोपखाने के उत्पादन के लिए एक अत्यधिक स्वचालित प्रोडक्शन लाइन स्थापित करेगा। इसके साथ ही फर्म पाकिस्तान में एक विस्फोटक भरने वाली लाइन भी स्थापित करेगी, जो हर साल 120,000 यूनिट्स का उत्पादन करने में सक्षम होगी। रेपकॉन ने इससे पहले टेक्सास में 155-मिमी तोपखाने के गोले उत्पादन लाइनें स्थापित करने के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। अब उसने पाकिस्तान की वाह इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ इसी तरह का समझौता किया है।

 तुर्की की रक्षा फर्मों की बढ़ी मांग

तुर्की की रक्षा फर्मों की अपने डिजाइन और उत्पादन क्षमता के लिए मांग बढ़ रही है। रेपकॉन ने स्ट्रैटेजिक डिफेंस, एयरोस्पेस और स्पेस इंडस्ट्री प्रोडक्ट और उत्पादन लाइन को स्थापित करने की अपनी क्षमताओं के साथ तुर्की और दुनिया भर में ध्यान खींच रही है।

पाकिस्तान सेना के लिए मौका

वहीं, वाह इंडस्ट्रीज लिमिटेड पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के तहत एक कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करती है। यह पाकिस्तान के सशस्त्र बलों और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए हथियारों, गोला-बारूद और सैन्य ग्रेड के हार्डवेयर का उत्पादन करता है। रेपकॉन का वाह इंडस्ट्रीज के साथ जुड़ना पाकिस्तान की सेना को मजबूत बनाने के साथ ही देश की निर्यात क्षमता को भी बढ़ाएगा।

 

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।