राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदाऊ मे मनाया गया पर्यावरण दिवस
सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर तहसील की मदाऊ पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदाऊ में स्थित आंगनबाड़ी ब्लॉक सांगानेर जिला जयपुर में पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड जयपुर संस्था द्वारा संचालित डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के प्रतिनिधि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर वर्षा गुप्ता के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कई प्रकार की बच्चों को गतिविधियां कराई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आशा सहयोगिनी और बच्चों द्वारा कई प्रकार के पौधे लगाए गए और बच्चों को हाथ धुलाई के 6 चरणों की गतिविधि के बारे में बताया गया तथा बच्चों को पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसके बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी गई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
