Loading...

इंजीनियर इन्साफ अली आज़ाद का “संगठन सृजन एवं वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के अंतर्गत गुजरात राज्य का दौरा

कोटा

Follow us

Share

कोटा (रॉयल पत्रिका)। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ए.आई.सी.सी.) के राष्ट्रीय संयोजक एवं अनुशासनात्मक समिति के सदस्य तथा गुजरात प्रदेश के प्रभारी इंजीनियर इन्साफ अली आज़ाद के निजी सचिव द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि 09 अक्टूबर 2025 शाम को कोटा से प्रस्थान कर वे 10 अक्टूबर 2025 की प्रातः 3:50 बजे अहमदाबाद पहुंचे। इसके पश्चात 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक वे गुजरात राज्य के विभिन्न जिलों में “संगठन सृजन एवं वोट चोर गद्दी छोड़” जनजागरण अभियान में भाग लेंगे। यह अभियान इमरान प्रतापगढ़ी, सांसद (राज्यसभा) एवं अध्यक्ष, ए.आई.सी.सी. अल्पसंख्यक विभाग के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में वजीर खान पठान साहब, अध्यक्ष, जी.पी.सी.सी. (गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी) अल्पसंख्यक विभाग सहित राज्य एवं जिला कांग्रेस नेतृत्व सक्रिय रूप से सहभागी रहेगा। इंजीनियर इन्साफ अली आज़ाद इस अभियान के दौरान संगठन सुदृढ़ीकरण, सदस्यता विस्तार, अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों पर संवाद तथा आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विभिन्न जनसभाओं, बैठकों और संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, मतदाताओं में जागरूकता लाना तथा जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं नेतृत्व के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।