इंजीनियर इन्साफ अली आज़ाद ने भुज के भिंडीयाणा में ली संगठनात्मक बैठक
शब्बीर हुसैन
भुज/कोटा(रॉयल पत्रिका)। इंजि. इंसाफ आजाद के निजी सचिव हरीश कुमार ने शुक्रवार 13 दिसंबर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इंजि० इन्साफ आजाद एडवोकेट – सुप्रीम कोर्ट एवं राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं प्रभारी गुजरात ने आज भुज क्षेत्र के बन्नी स्थित भिंडीयाणा के हमधानी वाँध में प्रमुख जिम्मेदार नागरिकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भिंडीयाणा के सरपंच खान मोहम्मद रईसी, साहेब जुम्मा रईसी एवं सैयद मोहम्मद अशरफ (अध्यक्ष, भुज जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग, कच्छ) सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विचार-विमर्श करना था।इंजि. इन्साफ अली आज़ाद ने बताया कि इसके पश्चात्, कच्छ के प्रसिद्ध सूफी संत हाजी पीर की दरगाह पर जाकर चादर पेश की गई और देश में शांति, एकता, और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
