Loading...

जिले में निवेश को करें प्रोत्साहित – जिला कलक्टर लोक बन्धु

Jaipur

Follow us

Share

अजमेर,(रॉयल पत्रिका)। जिले में निवेश को प्रोत्साहित करने के सम्बन्ध में जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने यह बात जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की बैठकों में कही। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय समीक्षा समिति तथा विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्रा की बैठकें आयोजित हुई। इनकी अध्यक्षता जिला कलक्टर लोक बन्धु ने की। इनमें जिले में निवेश को प्रोत्साहित करने के सम्बन्ध में चर्चा कर आवश्यक  निर्देश प्रदान किए गए। विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्रा की बैठक में जिले के औद्योगिक क्षेत्रों से जुडे़ औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं से पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया। इन समस्याओं पर विचार विर्मश के उपरान्त विभागीय अधिकारियों को निराकराण के निर्देश प्रदान किए गए।  उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जिला स्तरीय समिति की बैठक में राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिले में निवेश को बढ़ावा देने के निर्देश प्रदान किए गए। समिति को प्राप्त 8 प्रस्तावों पर विचार विमर्श हुआ। इनका निस्तारण किया गया। जिले में निवेश के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा दिया जाए। राईजिंग राजस्थान के अन्तर्गत किए गए एमओयू को फॉलो करने के निर्देश दिए गए। सम्बन्धित विभाग स्टेट नोडल के साथ लगातार सम्पर्क में रहेंगे। प्रत्येक एमओयू के लिए माईलस्टोन के अनुसार टास्क क्रिएट कर कार्यवाही करें। एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास किया जाए।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।