Loading...

अपना घर आश्रम में मां-बेटे का भावुक मिलन

jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)।आदर्श नगर स्थित ‘अपना घर आश्रम’ में सोमवार को एक मार्मिक और अविस्मरणीय क्षण सामने आया जब पांच वर्षों से आश्रम में रह रही महिला सुकना प्रभु जी का उनके पुत्र से पुनर्मिलन हुआ। वर्षों बाद मां-बेटे के बीच हुए इस मिलन के दौरान मौजूद हर आंख नम हो गई और भावनाओं का ऐसा ज्वार उमड़ा जिसने सभी को छू लिया। सुकना प्रभु जी को वर्ष 2020 में फुलेरा से रेस्क्यू कर ‘अपना घर’ लाया गया था। उस समय उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति अत्यंत दुर्बल थी। आश्रम की समर्पित सेवा टीम ने लगातार चिकित्सा, सेवा और स्नेह से उन्हें पुनः सामान्य जीवन में लौटाने का प्रयास किया। जब उनकी स्मृति कुछ हद तक लौटी, तब उन्होंने अपने परिवार से जुड़े कुछ संकेत दिए। इन सीमित जानकारियों के आधार पर अपना घर टीम ने परिजनों को ढूंढने की हरसंभव कोशिश की। ठाकुर जी की कृपा और टीम के अथक प्रयासों से वर्ष 2025 में उनका पुत्र मिल गया, और फिर वह बहुप्रतीक्षित दिन आया जब मां-बेटे एक बार फिर गले मिले। इस पुनर्वास प्रक्रिया में मां और बेटे की आंखों से बहते आंसू सबकी भावनाएं अपने साथ बहा ले गए। इस हर्षभरे अवसर पर आश्रम की संरक्षक मंजू जैन, शिखर चंद जैन, सलोनी पटनी, विष्णु दत्त गोयल, अनुज लालवानी, तथा प्रबंधक खुशबु सिंह सहित अन्य अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। आश्रम प्रबंधन ने हर्षोल्लास के साथ सुकना प्रभु जी को उनके पुत्र के साथ ससम्मान और स्नेहपूर्वक घर के लिए विदा किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।