Loading...

अंसारी मौहल्ले में बहाल हुई बिजली और पानी की आपूर्ति

Jaipur

Follow us

Share

  • पिछले संस्करण में उठाए गए मुद्दे पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की, जनता को मिली राहत

रॉयल पत्रिका की खबर का दिखा असर

शादाब अली

पिछली बार रॉयल पत्रिका में छपी खबर

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। रॉयल पत्रिका द्वारा 3 और 4 मई को प्रकाशित की गई विशेष खबर का सकारात्मक असर देखने को मिला है। शहर के अंसारी मोहल्ले में बीते 15 दिनों से पूरी तरह ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति और बिजली की समस्या पर जब पत्रिका ने प्रमुखता से आवाज उठाई, तो संबंधित विभाग हरकत में आ गया। गौरतलब है कि अंसारी मौहल्ले में गर्मी के मौसम में हर वर्ष पानी और बिजली की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, लेकिन इस बार रॉयल पत्रिका ने इस जनसमस्या को व्यापक कवरेज देते हुए प्रशासन और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया। समाचार प्रकाशित होने के 24 घंटे के भीतर प्रशासन ने तत्परता दिखाई और शनिवार रात को मौहल्ले में नई डीपी लगाई गई। इसके साथ ही सोमवार को पेयजल आपूर्ति भी बहाल कर दी गई। स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है और रॉयल पत्रिका व प्रशासन का आभार जताया है। इस कार्यवाही से न केवल आमजन को राहत मिली है बल्कि यह भी सिद्ध हुआ है कि मीडिया की भूमिका समाज के लिए कितनी प्रभावशाली और निर्णायक हो सकती है। जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने समस्या का शीघ्र समाधान कर अपनी कार्यकुशलता और उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।