“एक दीया सद्भाव का” में जगाई अमन और एकता की लौ
दीपों के साथ फैला प्रेम, अपनापन और भाईचारे का संदेश
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारक, एम.आई. रोड पर साम्प्रदायिक सौहार्द पसंद संगठनों की ओर से “एक दीया सद्भाव का” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का संयोजन सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न समुदायों से आए नागरिकों ने दीप जलाकर अमन, एकता और सद्भाव की लौ जगाई। कार्यक्रम समन्वयक बसंत हरियाणा ने बताया कि उपस्थित लोगों ने दीप जलाकर यह संदेश दिया कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों के अंधेरे को मिटाने और समाज में आपसी प्रेम, विश्वास व भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। इस अवसर पर सवाई सिंह, एडवोकेट प्रेम किशन शर्मा, भूरे सिँह, निशा सिद्धू फादर विजय पाल,रहीस खान (जालुपुरा), दीपक धीर, आफताब खान, अब्दुल हफ़ीज़ मातवान, रहीस खान नेताजी, मुजम्मिल रिज़वी, गोपाल शरण, निशात हुसैन, कपिल सांखला, नितीन शारदा, बाबू बैराठी सहित अनेक सौहार्द प्रेमी साथी मौजूद रहे। इस अवसर पर ईसाई धर्म गुरु फादर विजय पाल ने उपस्थित सभी व्यक्तियों को मिठाई का वितरण किया और दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में मानवता, एकता और अमन की ज्योति सदैव जलाए रखने का संकल्प लिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
