अकीदत और सादगी के साथ मनाई ईद उल फितर
- ईदगाह में मांगी गई मुल्क में अमन- चैन व खुशहाली की दुआ
रमजानुल मुबारक के एक महीने के रोजे मुकम्मल होने पर मजहब- ए-इस्लाम व मुसलमानो के सबसे पवित्र व बड़े त्योहार ईद उल फितर सोमवार को जिले भर में अकीकत के साथ मनाई गई। वक्फ कमेटी बारां के चेयरमैन इरफान अंसारी, अंजुमन सदर माजिद सलीम व ईदगाह सदर सद्दाम हुसैन अंसारी ने बताया की ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह 8:15 पर मोहतमिम अब्दुल कय्यूम साहब ने अदा करवाई।
रमजान के एक महीने के रोजे रखने के बाद ईद मनाई जाती है, मुसलमान ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करते हैं और अपने गुनाहों की माफी, मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगते हैं। नमाज से पहले जामा मस्जिद के ईमाम मौलाना वसीम अख्तर ने तकरीर करते हुए लोगों को अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलने, बुरे कामों से बचने, भलाई के काम करने और भाईचारे के साथ रहने की बात कही। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया। हमेशा की तरह ईदगाह में जगह की कमी के चलते शहर की मस्जिद बारां भाईयान, मस्जिद श्योपुरियांन, तालाब की पाल वाली मक्का मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, एडीएम दिवांशु शर्मा, ए. एसपी राजेश चौधरी सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ईदगाह पर मौजूद रहे। वहीं वक्फ कमेटी के चेयरमैन इरफान अंसारी, ईदगाह सदर सद्दाम हुसैन अंसारी ओर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा शहर काजी अब्दुल कय्यूम का दस्तारबंदी करके इस्तकबाल किया गया। इस दौरान सरपरस्त अजीज अंसारी, पार्षद हाजी अनवर अली, हाजी जमील अहमद, ईदगाह कमेटी सदस्य शफकत अंसारी, पार्षद मोहम्मद असलम, इफ्तिखार अहमद, जहीर अहमद, इमरान खान, सलामत हुसैन, अरशद अंसारी, कमर खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर ईद के मुबारक मौके पर हज कमेटी राजस्थान के पूर्व सदस्य मोहम्मद अशफाक भैयाजी, वरिष्ठ नेता हाजी वहीद बर्तन वाले, पूर्व उपसभापति हाजी अब्दुल गनी, जिला वक्फ कमेटी के पूर्व चेयरमैन साजिद सलीम, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी, अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के जनरल सेकेट्री आबिद हुसैन अंसारी, हाजी वसीम अहमद, समाजसेवी शेख बहादुर, जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहिद कुंडी, खलील खान गौरी एडवोकेट, फिरोज खान एडवोकेट, डीसीसी उपाध्यक्ष अशरफ देशवाली, एसडीपीआई जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज अज्जु, कोषाध्यक्ष जाकिर रंगरेज, असलम भारती एडवोकेट, रईस हाशमी एडवोकेट, अल्पसंख्यक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी, दी पब्लिक केरियर ट्रक ओनर्स संस्थान के जनरल सेक्रेटरी मन्नु पठान, पूर्व पार्षद नियाज़ मोहम्मद, पार्षद शरीफ रंगरेज, सलीम भाई शटर वाले, पार्षद जाकिर खान, पार्षद परवेज खान, पूर्व पार्षद अखलाक अंसारी सहित अन्य लोगों ने शहर के मुसलमजनों को ईद की मुबारकबाद पेश की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
