मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संभाग संयोजक बने एहसान अंसारी
बारां(रॉयल पत्रिका)। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व राज्य मंत्री अबू बकर नकवी, भारतीय रेल मंत्रालय की पूर्व सदस्य रेशमा जी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक अयूब कायमखानी, प्रदेश सह संयोजक इरशाद अली व अजीज भाई सहित हाड़ौती संभाग के पदाधिकारी मंगलवार 10 दिसंबर को बारां जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। बांग्लादेश में अल्पसंख्यको पर हो रहे अत्याचार पर अबू बकर नकवी ने कहा कि इस तरह की घटना पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच निंदा करता है साथ ही भारत में अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की बात कही। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयों ने तहसील वक्फ कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक एहसान अंसारी को संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने पर मुस्लिम मंच के कोटा संभाग संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही जिला संयोजक पद पर इकबाल रीगल को नियुक्त किया गया है। एहसान अंसारी की नियुक्ति पर पूर्व जिला वकफ़ कमेटी चेयरमैन माजिद सलीम, भाजपा के इकबाल नेता, डॉ हाजी अब्दुल रशीद, सईद अंसारी, गयासुद्दीन उर्फ सप्पु भाई, मुन्ना भाई, अनवर भाई, नाहिद खान, सलमान टेलर सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
