Loading...

समाज के विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है – अतीक अहमद

जालौर

Follow us

Share

रकमा का मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह, करीब 200 प्रतिभाओं का सम्मान

जालौर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोशियेशन (रकमा) जालौर की ओर से मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन चामुंडा गार्डन, जालौर में किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से आए लगभग 200 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रकमा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष अतीक अहमद ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। आज मुस्लिम समाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ रहा है, इसलिए हर परिवार को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि लड़की पढ़ेगी तो दो घरों को रोशन करेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रकमा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जाहिद अली ने कहा कि आज के समय में शिक्षा ही वह दीपक है जो अंधकार को मिटा सकता है। जिस समाज के बच्चे शिक्षित होते हैं, वही समाज आगे बढ़ता है। शिक्षा न केवल नौकरी पाने का माध्यम है, बल्कि यह सोच, संस्कार और आत्मविश्वास का आधार भी है। रकमा कोषाध्यक्ष रहमतुल्ला ने कहा कि हमारे समाज को अगर तरक्की करनी है, तो हमें अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। एक शिक्षित लड़की दो परिवारों को उजाला देती है मायका और ससुराल दोनों को। आज जरूरत है कि हम अपने घरों में बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें, मोबाइल और मनोरंजन से दूर रखकर उन्हें पढ़ाई की दिशा में आगे बढ़ाएं और हर माता-पिता को संकल्प लेना होगा कि हमारे समाज का कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे। मुस्लिम वेलफेयर ट्रस्ट के सदर शहजाद अली सैय्यद ने कहा कि शिक्षा के बिना सरकारी नौकरी पाना मुश्किल है। आज के बच्चे मोबाइल में व्यस्त होकर शिक्षा से दूर हो रहे हैं, उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी चाहिए। प्रदेश सचिव रफीक मोहम्मद ने कहा कि आज मुस्लिम समाज के बच्चे पढ़ना चाहते है लेकिन उचित मार्गदर्शन नहीं मिलने से बीच में ही पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है इसलिए प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा। रकमा जिलाध्यक्ष भंवरू खान पठान मादलपुरा ने बताया कि यह जालोर जिले का पहला मुस्लिम समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। पूरी टीम की मेहनत से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।