चुनाव आयोग ने बदले नियम, अब ईवीएम बैलेट पेपर पर दिखेंगी रंगीन तस्वीरें
नई दिल्ली (एजेंसी)। चुनाव आयोग ने वोटरों की सुविधा और स्पष्टता बढ़ाने के लिए ईवीएम बैलेट पेपर के डिजाइन और प्रिंटिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। यह संशोधन चुनाव नियम 1961 के नियम 49B के तहत किया गया है। इन नए प्रावधानों के तहत उम्मीदवारों की तस्वीरें अब बैलेट पेपर पर रंगीन रूप में छपी होंगी और चेहरा तस्वीर के तीन-चौथाई हिस्से में होगा ताकि वह साफ और आसानी से पहचाना जा सके।
चुनाव आयोग ने पिछले छह महीनों में चुनाव प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए 28 अहम पहलें की हैं और यह कदम उसी श्रृंखला का हिस्सा है। अब उम्मीदवारों और ‘नोटा’ (NOTA) के क्रमांक अंतरराष्ट्रीय भारतीय अंकों के रूप में लिखे जाएंगे। उनकी फॉन्ट साइज 30 और बोल्ड होगी ताकि मतदाताओं को स्पष्ट रूप से दिखाई दे। सभी उम्मीदवारों और ‘नोटा’ के नाम एक ही फॉन्ट और एक ही आकार में बड़े अक्षरों में छापे जाएंगे जिससे समानता और स्पष्टता बनी रहे। यह वीडियो भी देखे :- https://youtu.be/HhO-dYA0Ex8
नए बैलेट पेपर 70 GSM पेपर पर छापे जाएंगे। विधानसभा चुनावों के लिए इन बैलेट पेपरों का रंग गुलाबी होगा और इसके लिए तय किए गए विशेष RGB मानों का इस्तेमाल किया जाएगा। इन बदलावों का इस्तेमाल सबसे पहले आगामी बिहार चुनावों में किया जाएगा और इसके बाद अन्य राज्यों में भी इसे लागू किया जाएगा।
इन सुधारों से मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के दौरान आसानी होगी और बैलेट पेपर अधिक पढ़ने योग्य और स्पष्ट दिखाई देंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
