Loading...

नगर परिषद की लापरवाही से बदहाल सफाई व्यवस्था, आमजन हो रहे परेशान

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिक)। नगर परिषद सवाई माधोपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 एवं 36 में अंसारी मोहल्ला स्थित गलता रोड की हालत इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और उदासीनता के आरोप लगाए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गलता रोड पर नियमित रूप से सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहे, जिससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूर्णतः चरमरा गई है। नगर परिषद द्वारा संचालित कचरा संग्रहण वाहन भी यहां नहीं पहुंच रहे, जिसके कारण लोगों को अपने घरों में ही कचरे का ढेर जमा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। सफाईकर्मियों द्वारा यदि कभी-कभार सफाई की भी जाती है, तो सड़क के किनारे कचरा एकत्रित कर छोड़ दिया जाता है, जिससे गलता मंदिर, महाबली हनुमान मंदिर और घाटीला बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को लगातार दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण वे पूरी तरह गंदगी से भर चुकी हैं, जिनमें मच्छर पनप रहे है। वहीं दूसरी ओर सीवरेज चैंबर भी ओवरफ्लो हो रहे हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और स्थानीय जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस विषय में अवगत कराया है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन और सरकार की इस अनदेखी से नागरिकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लेगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता पर लेते हुए नियमित सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जाए, कचरा वाहन नियमित भेजे जाएं और नालियों व सीवरेज की सफाई तत्काल प्रभाव से करवाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।