पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से पिछले 30-35 वर्षों से बंद पड़ा रास्ता खुलवाया
-अब आलीसर से कुमावतपुरा से वाया काला की स्कूल सीतारामपुरा, चारणवास कांकड़ तक का रास्ता ग्रामीणों की सहमति खुला
चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। भगवान सहाय यादव – सोचते रहने से मंजिल कभी मिलती ही नहीं चलते जाओ रास्ते से रास्ता मिल ही जाएगा”यह कहावत”ग्राम पंचायत आलीसर से चरितार्थ हुई है।
चौमूं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों ग्राम पंचायत आलीसर के ही ग्राम कुमावत पुरा से वाया कल की स्कूल सीतारामपुरा चारणवास कांकड़ तक का रास्ता 30 -35 वर्षों से बंद पड़े रास्ते को ग्रामीणों की ग्रामीणों की आपसी सहमति से खोला गया। इस रास्ते से खुलने से सैकड़ो गांवों से सीधा संपर्क जुड़ जाएगा। उक्त सड़क से खुलने आलीसर होते हुए जोबनेर रेनवाल, बधाल – चौंमु फोरलेन मार्ग से जुड़ जाएगा तथा ग्राम पंचायत नांगल गोविंद से तातेडा से एन . एच. 52सेजुड जानूस से ग्राम वासियों को अब आवागमन से अच्छी सुविधा मिलेगी। आलीसर से कुमावतपुरा से काला की स्कूल सीतारामपुरा चारणवास कांकड़ तक जाने वाला रास्ता पिछले 30 -35 वर्षों से उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को लिखित मौखिक कई बार अर्जी लगा चुके लेकिन हमारी कोई सुनाई नहीं होने पर हम निराश होकर बैठ गए, इसको लेकर फिर से ग्रामीणों ने एक कदम उठाया की भाजपा सरकार में रास्ता खोलो अभियान के तहत अपना रास्ता खुल सकता है इसको लेकर चौंमू के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा से अर्जी लगाई हमारी अर्जी की सफलता मिली और हमारे को आश्वासन दिया आखिर में हमारा रास्ता खुल ही गया। इस मौके पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा को रास्ते खुलते ही ग्रामीणों ने 35 किलो की माला व साफा बंधवाकर लड्डू खिलाकर साधुवाद को धन्यवाद दिया। इस मौके पर तहसीलदार विजय पाल बिश्नोई, गोविंदगढ़ के प्रधान रामस्वरूप यादव, कालाडेरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, बंशीधर निठारवाल, रामकिशोर जांगिड़, हल्का के गिरदावर मथुरा प्रसाद यादव, बाबूलाल बुनकर, राम सिंह, जगदीश प्रसाद, गणपत लाल निठारवाल, लादूराम यादव, सहित सैकड़ो की संख्यामें ग्रामीण उपस्थित रहे ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
