Loading...

अखाड़े के पूर्व उस्ताद व पहलवान के निधन पर दुआइया प्रोग्राम सम्पन्न 

Jaipur

Follow us

Share

बारां,(रॉयल पत्रिका)। आमापीर अखाड़ा समिति द्वारा रविवार को अखाड़ा परिसर के अंदर बारां शहर में अपने जमाने के मशहूर पहलवान रहे मकदूम कुरैशी के इंतकाल पर दुःख जाहिर किया। प्रवक्ता इरशाद अंसारी ने बताया कि अखाड़े में सभी उस्तादों, पहलवानों ओर सदस्यों द्वारा मरहूम जनाब मखदूम कुरैशी के हक में दुआ की गई। दुआ मुफ्ती मोहम्मद उमर मजाहिरी ने करवाई। अखाड़े के अध्यक्ष शकील अहमद, उस्ताद बाबा सईद, मास्टर मुजीब अंसारी, ईमाम मोहम्मद असलम सहित अन्य लोगों ने मखदूम कुरैशी की जीवनी पर बोलते हुए कहा कि वो अपने जमाने के बड़े पहलवान रहे हैं जब भी कुश्ती में जोर किया हमेशा सामने वाले को चित किया वो कभी को कुश्ती में नहीं हारे। दुआइया प्रोग्राम में उस्ताद इस्माईल दादा, मास्टर अय्यूब अली, अशफाक सर्राफ, जाहिद भाई फौजी, मास्टर अनवर अली, राजू पठान, गुलजार अहमद, रईस गाजी, मौलाना सलमान नदवी, हाफिज आरिफ सहित कई लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।