राजस्थान के मुख्यमंत्री को डॉ सुमित गर्ग ने लिखा पत्र
- -बाघ के हमले में मृतक बालक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल देने की मांग।
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ सुमीत गर्ग ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र लिखकर त्रिनेत्र गणेश मंदिर (रणथंभौर) के दर्शन के दौरान एक जंगली टाइगर के हमले में मृतक बालक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाने एवं वन विभाग की लापरवाही पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि बूंदी जिले के ग्राम गोठाटा तहसील हिंडोली निवासी सात वर्षीय बालक स्व. कार्तिक सुमन पुत्र श्री हनु सुमन की दिनांक 16.04.2025 को त्रिनेत्र गणेश मंदिर (रणथंभौर) के दर्शन के दौरान एक जंगली टाइगर के हमले में अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक मृत्यु हो गई। यह घटना ना केवल एक मासूम की असमय जान जाने की त्रासदी है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर उदाहरण भी है। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिनेत्र गणेश मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना वन विभाग और प्रशासन की जिम्मेदारी है। किंतु प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, इस घटना से पूर्व क्षेत्र में टाइगर की सक्रियता की जानकारी होते हुए भी वन विभाग द्वारा समय पर न तो चेतावनी जारी की गई और न ही श्रद्धालुओं को सतर्क किया गया। यह घोर लापरवाही इस बात को उजागर करती है कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन की सुरक्षा की बजाय वीआईपी टूरिस्ट की सेवा-सुश्रुषा तथा टूरिस्ट वाहनों से अवैध वसूली में व्यस्त रहते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
