Loading...

डॉ. सुमित गर्ग ने देश सेवा के लिए बढ़ाया हाथ, सेना को निशुल्क चिकित्सकीय सेवाएं देने की पेशकश

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर, (रोयल पत्रिका)। देश में वर्तमान में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच, सवाई माधोपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुमित गर्ग ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपनी चिकित्सकीय सेवाएं राष्ट्र और भारतीय सेना को समर्पित करने की इच्छा जाहिर की है। एमबीबीएस और एमडी (जनरल मेडिसिन) डिग्री धारक डॉ. सुमित गर्ग एक रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने देश के वीर जवानों की सेवा में योगदान देने की अपनी तत्परता प्रकट करते हुए कहा कि, “यह मेरे लिए परम सम्मान की बात होगी कि मुझे हमारे सैनिकों की सेवा करने तथा देशहित में अपने कर्तव्य का पालन करने का अवसर मिले।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कभी भी उनकी सेवाओं की आवश्यकता महसूस हो, तो वे बिना किसी क्षण की देरी किए देश सेवा के लिए उपस्थित हो जाएंगे। डॉ. गर्ग ने इस उद्देश्य से अपनी डिग्रियों, मेडिकल रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट की प्रतियां भी संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की हैं। उनकी यह पहल न केवल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि देश की सेवा केवल सीमा पर खड़े सैनिक ही नहीं, बल्कि हर नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में कर सकता है। स्थानीय लोगों और चिकित्सा समुदाय में भी डॉ. गर्ग की इस भावना की खूब सराहना की जा रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।