दिल्ली में आयोजित ब्रोंकोकण 2025 में डॉ. ऋषि बने पैनलिस्ट
दिल्ली, (रॉयल पत्रिका)। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन BRONCOCON 2025 से गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉ. ऋषि कुमार शर्मा को बतौर पैनलिस्ट आमंत्रित किया गया। डॉ. ऋषि ने फेफड़ों के कैंसर रोग के निदान हेतु उपलब्ध बयोप्सी की विभिन्न आधुनिक तकनीक पर अपने विचार साझा किये। उन्होंने बताया कि फेफड़ों की दूरबीन द्वारा जांच [BRONCHOSCOPY ] करके कैंसर का आसानी से पता लगाया जा सकता है। सम्मेलन में देश भर के करीब 1000 चिकित्सकों ने भाग लिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
