डॉ. निधि पटेल ने किया सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। देर रात हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने किया सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण। सिविल लाइन, चोमू हाउस, सी स्कीम, हसनपुरा, हटवाड़ा रोड, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, चांदपोल इलाके में देखी सफाई व्यवस्था। वार्ड 49 में घर घर जाकर पूछा सफाई व्यवस्था के बारे में आमजन से लिया फीडबैक वहीं, हसनपुरा इलाके में दुकानों के बाहर गंदगी देख हुई नाराज, हाथों हाथ कटवाए चालान, दुकानों के बाहर सफाई व्यवस्था पुख्ता करने और दो डस्टबिन रखने के सख्त निर्देश साथ ही देर रात खुलने वाली दुकानों को किया पाबंद सफाई व्यवस्था नहीं बिगड़े इसके लिए दस बजे तक करें दुकान बंद रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने दिए निर्देश जोन उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा, दिलीप भंभानी, उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा सहित निगम के सफाई निरीक्षक रहे साथ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
