Loading...

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति अवॉर्ड से सम्मानित

Follow us

Share

सवाईमाधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। वरिष्ठ भाजपा नेता, साहित्यकार, समाजसेवी और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें वीणा वादिनी सेवा मंच, फिरोजाबाद और बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, आगरा द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया। समारोह में संस्था के सचिव आर्यन निषाद और अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि ने डॉ. चतुर्वेदी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान उनके शैक्षिक और सामाजिक क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। डॉ. चतुर्वेदी पिछले 35 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। वे कई वर्षों से साहित्यिक और शैक्षिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. चतुर्वेदी ने 15 पुस्तकें लिखी हैं और 17 शोधार्थियों के शोध निदेशक के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा, उन्होंने लगभग 150 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भाग लिया और अपनी विद्वता का प्रदर्शन किया। वे कई साहित्यिक पत्रिकाओं के संपादक भी रहे हैं और उनकी 150 कहानियाँ और आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा, आकाशवाणी और दूरदर्शन पर भी उनकी कई वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं। डॉ. चतुर्वेदी को भारत के विभिन्न प्रांतों से 105 बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। डॉ. चतुर्वेदी न केवल एक कुशल समीक्षक और वक्ता हैं, बल्कि वे एक उत्कृष्ट मंच संचालक भी हैं। वे सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। यह पुरस्कार डॉ. चतुर्वेदी की साहित्यिक, शैक्षिक और सामाजिक सेवाओं को मान्यता प्रदान करता है और उनकी उपलब्धियों का आदान-प्रदान समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।