डॉ. गणपतलाल वर्मा को “क्लिनिकल एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया
शादाब अली
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। सेहत साथी फाउंडेशन द्वारा आयोजित “इम्पल्स इंटरनेशनल स्पोर्ट्स रिहैबेकॉन – सीजन 3” में राजस्थान के प्रख्यात फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गणपतलाल वर्मा को “क्लिनिकल एक्सीलेंस अवार्ड (सीनियर कैटेगरी)” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और मरीजों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रदान किया गया। डॉ. वर्मा पिछले 13 वर्षों से फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में कार्यरत हैं और उन्होंने अब तक 40,000 से अधिक मरीजों को सफलतापूर्वक उपचार प्रदान किया है। उनकी विशेषज्ञता ऑर्थोपेडिक, न्यूरो और पीडियाट्रिक रिहैबिलिटेशन में है। पुरस्कार प्राप्त करने के दौरान डॉ. वर्मा ने कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे फिजियोथेरेपी समुदाय का है। मैं सेहत साथी फाउंडेशन और आयोजन समिति का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने फिजियोथेरेपी के महत्व को बढ़ावा देने के लिए यह मंच प्रदान किया। हम सभी को मिलकर इस क्षेत्र को और आगे बढ़ाना है और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुँच बनानी है।इस सम्मेलन का मुख्य विषय “ग्लोबल ट्रेंड्स इन द स्पोर्ट्स इंडस्ट्री: इनोवेशन, इकोनॉमिक्स एंड इंटरनेशनल इंटीग्रेशन” था, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सेहत साथी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस आयोजन में फिजियोथेरेपी और खेल पुनर्वास से जुड़े नवीनतम शोधों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर चिकित्सा और खेल विज्ञान जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित थीं, जिन्होंने फिजियोथेरेपी और स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में हो रहे विकास को सराहा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
