जयपुर में बनेगा डॉ. अम्बेडकर पैनोरमा
जयपुर(रॉयल पत्रिका)।बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉबी.आर. अम्बेडकर जयन्ती समारोह समिति की ओर से रविवार को जयपुर के यूथ हॉस्टल ग्राउण्ड में ‘‘पुष्पाजंलि प्रार्थना सभा’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉअम्बेडकर ने संघर्ष करते हुए बड़ा मुकाम हासिल किया और देश के संचालन के लिए लोकप्रिय संविधान को बनाया। इस संविधान की देन से आज भारत निरन्तर तरक्की कर रहा है। भारत वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इससे बढ़ीया संविधान के मामले में आयोजन नहीं हुआ आज तक, खुद अर्जुन मेघवाल जी ने अपने उद्बोधन में संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में तो नरेन्द्र मोदी जी ने चालू करवा दिया जिला प्रकार की योजना को और असवाल ने जयपुर में इसको बखुबी से आगे बढा दिया। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुल मेघवाल ने डॉबी.आर. अम्बेडकर जयन्ती समारोह समिति के अध्यक्ष पूर्व आईएएस एल.सी. असवाल की मांग पर जयपुर में ‘‘डॉ अम्बेडकर पैनोरमा’’ बनाने पर सहमति जताई और इसके लिए जल्द ही जमीन आंवटित कराने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने की। खर्रा जी ने भी असवाल की मांग का समर्थन करते हुए जल्द ही जयपुर में ‘‘डॉ अम्बेडकर पैनोरमा’’ के लिए जमीन आवंटित कर निर्माण कराने की घोषणा की, उन्होने बाबा साहेब के बताए गए तीन सिद्धान्तों को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया। महापरिनिर्वाण दिवस पर ‘‘पुष्पाजंलि प्रार्थना सभा’’ में विशिष्ट अतिथि सिविल लाईन्स विधायक गोपाल शर्मा ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके संघर्ष को प्रेरणादायी बताया। सिविल लाईन्स विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि असवाल तो अम्बेडकर जी और संविधान के लिए पढ़ते हैं जब से ही अथक प्रयास करते रहते हैं और लोगों को जीवन में प्रोत्साहित करते रहते हैं जो बधाई के पात्र हैं। शर्मा ने ‘‘डॉ अम्बेडकर पैनोरमा’’ बनाने पर अपनी सहमती जताई और समिति अध्यक्ष एल.सी. असवाल के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एल.सी. असवाल ने बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पाजंलि प्रार्थना सभा में ‘‘डॉ अम्बेडकर पैनोरमा’’ बनाने की मांग रखी जिसका सभी अतिथियों ने स्वागत किया और अपनी सहमति जताई। असवाल ने मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और सिविल लाईन्स विधायक गोपाल का माला एवं साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मान किया। प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर बाबा साहेब को नमन किया और समिति की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सतोष बिलोनिया ने इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं का नेतृत्व कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साधुवाद दिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
