Loading...

राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय के लिए जयपुर में घर-घर सर्वे अभियान

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के खो नागोरियान में संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में कक्षा 6 से 9 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध की पहल पर ‘आओ चले आवासीय विद्यालय’ नामक अभियान चलाया जा रहा हैं। इस विशेष सर्वे अभियान के तहत, जयपुर शहर को 14 ग्रुपों में बांटकर हर क्षेत्र में सर्वे किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बालकों को इस विद्यालय में प्रवेश मिल सके। शिक्षा अनुदेशकों को घर-घर जाकर सर्वे करने और प्रत्येक कक्षा के लिए 12-12 विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया है। इस अभियान में सर्वे प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो इस पूरे कार्य को समन्वयित करेंगे।

शिक्षा अनुदेशकों को अपने-अपने नवाचारों का उपयोग करने की स्वतंत्रता दी गई है ताकि इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ग्रुप के शिक्षा अनुदेशकों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनका उत्साह बढ़ सके और अभियान में गति लाई जा सके। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने इस अभियान को लेकर कहा कि इसका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना है। इस अवसर पर उन्होंने सभी शिक्षा अनुदेशकों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि राजस्थान सरकार की योजना का लाभ हर जरूरतमंद विद्यार्थी तक पहुंच सके।

अभियान में क्या है खास?

जयपुर को 14 ग्रुपों में बांटा गया और प्रत्येक ग्रुप को 12-12 विद्यार्थियों का नामांकन करना है। सर्वे प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है।सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ग्रुप के शिक्षा अनुदेशकों को सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान की समयसीमा के अनुसार, हर शिक्षा अनुदेशक को अपने द्वारा किए गए सर्वे का प्रतिदिन रिपोर्ट ईमेल के माध्यम से कार्यालय भेजना होगा। यह अभियान कक्षा 6 से 9 तक के नामांकन के लिए विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है, और इसके तहत सरकार ने इस वर्ष अधिक से अधिक छात्रों को निःशुल्क शिक्षा का अवसर देने की योजना बनाई है। अधिक जानकारी के लिए 0141-2785723, 9024418010, 9784109395 एवं आवासीय विद्यालय के पते 31, 32, आयशा नगर –एल, परी सर्किल के पास, जगतपुरा, जयपुर में संपर्क किया जा सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।