Loading...

इटरनल हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने दिया 328 रोगियों को परामर्श

Jaipur

Follow us

Share

स्वर्गीय गीतादेवी दुसाद की चतुर्थ पुण्यतिथि कर निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

बारां.(रॉयल पत्रिका)। अंर्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में रविवार को राजकीय चिकित्सालय के सामने खण्डेलवाल धर्मशाला में पूर्व पार्षद स्वर्गीय श्रीमती गीतादेवी दुसाद की चतुर्थ पुण्यतिथि पर इटरनल हॉस्पिटल जयपुर के चिकित्सकों ने अपनी निःशुल्क सेवाएं देकर 328 रोगियों की जांच, परामर्श व निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवायी। मौसम के कारण बडी संख्या में मरीजों को बेरंग लौटना पड़ा। अंर्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललितमोहन खण्डेलवाल, प्रदेश मंत्री कमलेश विजयवर्गीय, युवा संभाग अध्यक्ष हितेश खण्डेलवाल, महामंत्री सुरेश गोयल, कोषाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, युवा अध्यक्ष पीयूष गर्ग, महिला अध्यक्ष शशि गर्ग, महामंत्री शिल्पा ठाकुरिया ने बताया कि स्वर्गीय गीतादेवी दुसाद की चतुर्थ पुण्यतिथि को सामाजिक सेवा से जोडकर जिले के 328 मरीजों को जयपुर इटरनल हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा बारीकी से जांच कर परामर्श दिया तथा दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। उल्लेखनीय है कि शिविर में सर्वाधिक रूप से ह्रदय रोग व न्यूरो संबंधित रोगी दिखाई दिए। वही डॉ. रोहन जैन के पास भी हड्डी संबंधित रोगियों की बडी संख्या रही। महिला चिकित्सक नेहा अग्रवाल कट्टा ने जन्मजात शारीरिक व्याधि के रोगियों को देखा तथा उन्हें दवा व परामर्श उपलब्ध करवाया। ऐसे भी कई रोगी आए जिनका गुटखा, पाउच खाने के कारण मुंह पूरा नही खुल पाता था उनको भी दवा व  परामर्ष दिया गया। सबसे अधिक न्यूरो विषेषज्ञ डॉ. मनीष राजपूत ने न्यूरो, पाइल्स, थाइराइड के 164 मरीजों की जांच की तो वही इसी क्रम में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघराज मीणा ने ह्रदय रोग से पीडित 56 मरीजों को देखकर उन्हें जांच व परामर्श उपलब्ध करवाया। वही मौसम के कारण पाइल्स रोगियों को ऑपरेट नही किया जा सका। इस अवसर पर विधायक ललित मीणा, विधायक राधेश्याम बैरवा, सीएमएचओ डॉ सम्पतराज नागर, पीएमओ नरेन्द्र मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल सुमन सहित चिकित्सकीय टीम ने गीतादेवी दुसाद के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पाजंलि व्यक्त की। शिविर में गोपाल ठाकुरिया, भारत जैन, मुकेष गुप्ता, पीयूष जैन, अंषुल व्यास, सीपी गोयल, धीरज पोरवाल, राजेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाष पोरवाल, भगवती प्रसाद व्यास, अर्पणा ठाकुरिया आदि की सेवाएं सराहनीय रही। शिविर में बारां सहित अन्ता, सीसवाली, लाखेरी, कोटा, बडोदा, अटरू आदि से भी रोगी अपने परिजनों के साथ ईलाज के लिए पहुंचे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।