क्या आप बनना चाहते हैं CA मगर नहीं पता इसकी प्रक्रिया? यहां मिलेगी आपको इसकी पूरी जानकारी
हर छात्र के जीवन में एक समय आता है जब उसे भविष्य का फैसला लेते हुए अपने लिए सही स्ट्रीम और बाद में कोर्स का चयन करना होता है। 10वीं कक्षा ही वो मोड़ लेकर आती है जब छात्रों को सोचना होता है कि उन्हें आगे क्या बनना है और उसके लिए कौन सी स्ट्रीम लेनी होगी। कई सारे छात्र यह तय करते हैं कि उन्हें CA बनना है और इसके लिए वो कॉमर्स ले लेते हैं मगर उन्हें बस इतना ही पता होता कि CA बनने के लिए कॉमर्स जरूरी है। आगे क्या करना है, उन्हें नहीं पता होता है। आप भी अगर उनमें से एक हैं और यह जानना चाहते हैं कि आप एक सफल CA कैसे बन सकते हैं तो फिर यह खबर आपके बिल्कुल काम की है। आइए आपको इसकी पूरी प्रक्रिया बताते हैं।
कैसे कोई छात्र बन सकता है CA?
- आपने अगर यह तय कर ही लिया है कि आपको एक CA ही बनना है तो फिर आपको सबसे पहले इंटरमीडिएट CA कोर्स में एडमिशन करवाना होगा। इस काम को करने के बाद आपको स्नातक यानी ग्रैजुएशन करना होगा और कॉमन प्रोफिएंसी टेस्ट (CPT) भी पास करना होगा। ये कोर्स आम तौर पर 9 महीने तक चलते हैं और अकाउंटिंग से जुड़े 8 सब्जेक्ट को कवर करना होता है। जब आप कोर्स पूरा कर लेते हैं, तो आपको कई इंटरमीडिएट चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षाएं पास करनी होती हैं।
- इंटरमीडिएट कोर्स को पूरा करने के बाद आपको प्रैटिक्ल ट्रेनिंग शुरू करना होता है। उसके दौरान आप पंजीकृत CA के साथ काम करते हैं और अकाउंटिंग से जुड़े काम करते हैं। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करने के पीछे का उद्देश्य CA के तौर पर काम करने का अनुभव लेना होता है। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के दौरान आपको CA फाइनल कोर्स में भी दाखिला लेना होगा।
- आपके प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के आखिरी 6 महीने के दौरान या फिर उसे पूरा करने के बाद आप CA फाइनल कोर्स कर सकते हैं। फाइनल कोर्स में आप फाइनेंसियल रिपोर्टिंग, ऑडिटिंग, एथिक्स, कोस्ट मैनेजमेंट और टैक्स लॉ जैसे सब्जेक्ट पढ़ते हैं। ये सभी कोर्स आपको फाइनल के लिए तैयार करते हैं जिससे आप परीक्षा पास कर सकते हैं।
- CA फाइनल की परीक्षा पास करने के बाद आपको भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) में दाखिला लेना होगा। आपको बता दें कि ICAI चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एकप्रोफेशनल बॉडी है जो भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए आवश्यक योग्यता और आवश्यकताओं को निर्धारित करता है। वे भारत में प्रोफेशनल CA को रेगुलेट भी करते हैं। आपको हमने जो भी जानकारी दी है वो सभी जानकारी indeed से ली गई है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
