Loading...

जिला स्तरीय दो दिवसीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी का समापन

कोटा

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

कोटा,(रॉयल पत्रिका)।  जिला स्तरीय माध्यमिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन समारोह शनिवार को जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय, रानपुर में आयोजित हुआ।  समारोह के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने आश्वस्त किया कि शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। अध्यक्षता कर रहीं लाडपुरा विधायक  कल्पना देवी ने कहा कि बच्चों को तनाव से मुक्त रखने के लिए उन्हें खेलकूद से जोड़े रखना आवश्यक है। इसमें शारीरिक शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि विशेषाधिकारी, शिक्षा मंत्री सतीश गुप्ता ने बताया कि सरकार ने शिक्षकों और  शारीरिक शिक्षकों की बड़ी संख्या में डीपीसी की है। आने वाले समय में और भी प्रमोशन होंगे, जिसका शारीरिक शिक्षकों को लाभ होगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कोटा में आयोजित होंगी, जिसमें शारीरिक शिक्षकों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राजावत ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को एक 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें शारीरिक शिक्षकों के सभी खाली पद भरने और नई भर्तियां निकालने की मांग की गई। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा सूरज करण बड़गोतया ने बताया कि इस बार कोटा जिले को तीन खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खेलों की 32 प्रतियोगिताएं होंगी जो चार चरणों में समाप्त होगी। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले 13 शारीरिक शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। समापन समारोह में आर डी मीणा चेयरपर्सन जय मिनेश आदिवासी विश्वविद्यालय रानपुर,  जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मुख्यालय रूप सिंह मीणा, एडीपीसी समसा रुपेश सिंह, एडीईओ राजेश कुमार मीणा, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा कार्यालय संयुक्त निदेशक शिवराज सिंह चौधरी, प्रवीण विजय आदि उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।