Loading...

विश्व आर्द्भूमि दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

Jaipur

Follow us

Share

पक्षियों के लिए झालावाड़ स्वर्ग -जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़

फिरोज खान वारसी

झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। विश्व आर्द्भूमि दिवस के अवसर पर लव कुश वाटिका स्थित वेटलैंड बडबेला तालाब पर 2 फरवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला पर्यावरण समिति एवं वन विभाग झालावाड़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर झालावाड अजय सिंह राठौड़ द्वारा की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम इंटरप्रिटेशन सेंटर का रिवन काटकर जिला कलेक्टर द्वारा शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात झालावाड़ के पक्षियों से संबंधित चित्रों का गैलरी में अवलोकन किया तथा लव कुश वाटिका आने वाले लोगों के लिए वन्य जीव संबंधी जानकारी देने हेतु प्रोजेक्टर का भी शुभारंभ किया इसके बाद वेटलैंड परिसर में नीम का पौधा भी लगाया। मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संजू कुमार शर्मा सहायक वन संरक्षक, पिड़ावा ने वेटलैंड बडबेला पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि विगत 6 माह में 5000 से अधिक लोग वाटिका और बडबेला का भ्रमण करने आ चुके हैं। कार्यक्रम में बोलते हुए सागर पवार ,उपवन संरक्षक झालावाड़ ने झालावाड़ के वन, वन्य जीव तथा वन विभाग द्वारा इको टूरिज्म हेतु किया जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिलीप कुमार शर्मा ,प्रोफेसर राजकीय कन्या महाविद्यालय भीलवाड़ा ने वेटलैंड की महत्ता और झालावाड़ में संभावनाएं विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उदयभान सिंह प्रबंधक संकल्प सैनिक स्कूल झालावाड़ द्वारा प्रेरक प्रसंग के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वेटलैंड व वाटिका परिसर में अपने जन्म दिवस और अन्य अवसरों पर पौधारोपण करने वाले व्यक्तियों संगठनों तथा प्रतियोगिता के विजेता  छात्र-छात्राओं  को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए जिला कलेक्टर झालावाड़ द्वारा झालावाड़ के प्राकृतिक सौंदर्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झालावाड़ में अनेक तालाब और वेटलैंड है जिनमें प्रवासी और  अप्रवासी पक्षियों का बसेरा रहता है ,उन्होंने कहा कि हजारों किलोमीटर दूर की यात्रा कर पक्षी यहां आते हैं उन्होंने वेटलैंड बडबेला एवं पक्षी गैलरी की भी सराहना की। अंत में सहायक वन संरक्षक झालावाड़, मुकेश सहजवानी द्वारा आगंतुकों का धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री नरेंद्र दुबे व पूनम रोतैला द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री रामस्वरूप गुर्जर लव कुश वाटिका प्रभारी सहित जिले के समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी व वन मंडल झालावाड़ का स्टाफ उपस्थित रहा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।