जिला प्रभारी सचिव ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण
गुणवत्ता सुनिश्चित एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश
शब्बीर हुसैन
बारां, (रॉयल पत्रिका)। जिला प्रभारी सचिव एवं पीडब्ल्यूडी अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने जिले के विभिन्न विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन एवं कार्यों की गुणवत्ता जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अंता बायपास सीसी रोड का निरीक्षण किया, सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को देखा और अधिकारियों से जानकारी ली। जिला प्रभारी सचिव अंता बमूलिया कलां में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन सहरिया मॉडल कॉलोनी ग्राम पंचायत बांसथूनी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता का मूल्यांकन किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉडल कॉलोनी में सोलर प्लांट द्वारा सामूहिक रुप से सहरिया समुदाय को विद्युत आपूर्ति करने की सलाह दी। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत की और कहा सहरिया परिवारों को स्वच्छता, जल आपूर्ति, बिजली, शिक्षा एवं रोजगार और अन्य आवश्यक मूलभूत सेवाओं की सुचारू व्यवस्थाएं मिले ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सकें। उन्होंने ऊनी में सहरिया परिवारों के लिए निर्माणाधीन बहुउद्देशीय केंद्र का भी निरीक्षण किया। यह केन्द्र विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों और कार्यशालाओं के लिए उपयोगी होगा। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न होने की सलाह दी और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की आवश्यकता जताई। नलका फाटक सीसी रोड का निरीक्षण किया, इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेलखेड़ी रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज की हालत और सुविधाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने कॉलेज के प्रशासन से इसके विस्तार और सुधार के बारे में भी चर्चा की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
