Loading...

उर्मिला जैन की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक सम्पन्न

Jaipur

Follow us

Share

  • निलम्बित चल रहे दो ग्राम विकास अधिकारियों को बहाल किए जाने का लिया निर्णय

शब्बीर हुसैन

बारां.(रॉयल पत्रिका)।  जिला स्थापना समिति की बैठक 15 मई गुरूवार को जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बारां, उपखण्ड अधिकारी बारां एवं जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) बारां उपस्थित रहे। बैठक में अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 अन्तर्गत 03 अध्यापकों के नियुक्ति/पदस्थापन का अनुमोदन किया गया। इस दौरान अशोक कुमार सहरिया ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत मझारी एवं राजेन्द्र सहरिया ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बीलखेडा डांग पंचायत समिति शाहबाद को पीएम जनमन एवं आवास योजनाओं में लापरवाही बरतने के कारण लम्बे समय से निलम्बित चल रहे दोनों ग्राम विकास अधिकारियों को बहाल किए जाने का निर्णय लिया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।